नवाबगंज: विकास भवन रोड पर ट्रक खराब होने से लगा लंबा जाम, टीएसआई ने कड़ी मशक्कत कर खुलवाया
बाराबंकी के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित विकास भवन रोड पर गुरुवार को एक ट्रक खराब होने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई।सड़क के बीचों-बीच ट्रक खड़ा होने के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में कई एंबुलेंस भी फंस गईं, जिससे मरीजों और उनके तीमारदारों की परेशानी बढ़ गई।जाम की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस और यातायात पुलिस मौके पर पहुंची।