Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image
image
image

(1) वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान - 2026 सांस्कृतिक संध्या में गूंजा जल संरक्षण का संदेश लोक कलाकारों ने बांधा समां @followers @top fans News 24 Udaipur District Collector & Magistrate - Udaipur Government of Rajasthan #savewater #WorldEnvironmentDay #viralreelschallenge #viralpost #vlog #nonflowers उदयपुर, 5 जून। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 के तहत जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार शाम नगर निगम के सुखाड़िया रंगमंच पर भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोक कलाकारों एवं स्कूली बालिकाओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से जल एवं पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी संदेश देकर दर्शकों को जागरूक किया। सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत लोक संस्कृति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों के साथ हुई। प्रसिद्ध मांगणियार कलाकार शौकत खान एवं दल ने अपने सुरों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। महात्मा गांधी स्कूल धानमण्डी की छात्राओं धु्रवी एवं सारा ने अपनी नृत्य प्रस्तुति के माध्यम से जल का महत्व रेखांकित किया। वहीं बारां की लोक कलाकार अनीता देवी एवं उनके समूह ने चकरी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति से दी। वहीं छात्रा योगिता डांगी ने राजस्थानी लोक नृत्य के माध्यम से सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित दर्शकों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए जल संरक्षण के संकल्प को दोहराया। उपनिदेशक पर्यटन शिखा सक्सेना ने सभी कलाकारों का अभिनंदन कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग से लक्ष्मण वैष्णव सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी, आमजन उपस्थित रहे। संचालन रणवीरसिंह राणावत ने किया। ---------------------------------------------------------------- (2) डाइट उदयपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश #diet उदयपुर, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), उदयपुर में पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण विषयक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा डीएलएड शिक्षक-प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता एवं जिला शिक्षा अधिकारी शीला काहाल्या ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक समाज का पथप्रदर्शक होता है। यदि शिक्षक-प्रशिक्षु पर्यावरण के प्रति जागरूक होंगे तो वे आने वाली पीढ़ियों में भी प्रकृति संरक्षण के संस्कार विकसित कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि लक्ष्य केवल पौधा लगाना नहीं, बल्कि उसे वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल करना होना चाहिए। पी एंड एम प्रभारी डॉ. मृदुला तिवारी ने विश्व पर्यावरण दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह अभियान आज एक वैश्विक आंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने प्रकृति के प्रति सम्मान और सांस्कृतिक एवं जैविक पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। ईटी प्रभागाध्यक्ष बीना कंवर राजपूत ने वर्ष 2026 की वैश्विक थीम ‘प्रकृति के साथ जीना’ पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मानव को प्रकृति पर प्रभुत्व स्थापित करने के बजाय उसके साथ सामंजस्य बनाकर जीवन जीना सीखना होगा। गिरीश चैबीसा ने खेजड़ली बलिदान और चिपको आंदोलन का स्मरण कराते हुए दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलावों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने सिंगल-यूज प्लास्टिक के बहिष्कार और जल संरक्षण पर जोर देते हुए उपस्थित सभी संभागियों, संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की सामूहिक शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्राध्यापक हरिदत्त शर्मा एवं त्रिभुवन चैबीसा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में डीएलएड प्रथम वर्ष के विकास मौसठ, भावेश पटेल, मोनिका गुप्ता तथा द्वितीय वर्ष के ललिता गुर्जर, ऋषभ मेहता, मानस कलाल, इंदिरा गरासिया, जयदेव सिंह पंवार और रोनकराज सिंह भी विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में सत्यप्रिय आर्य, गायत्री जोशी, दीपक सेन, सुरेन्द्र सिंह शक्तावत, अमिता शर्मा, रियाज अहमद, पुस्तकालयाध्यक्ष कल्पना दीक्षित एवं चिराग सेनानी सहित संस्थान परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंतिम चरण में संस्थान की प्राचार्या ने रमेश बड़गुर्जर एवं नीरू बेन के सहयोग से संस्थान परिसर में पौधारोपण किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।

Girwa, Udaipur | Jun 5, 2026

MORE NEWS

(1) वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान - 2026 सांस्कृतिक संध्या में गूंजा जल संरक्षण का संदेश लोक कलाकारों ने बांधा समां @followers @top fans News 24 Udaipur District Collector & Magistrate - Udaipur Government of Rajasthan #savewater #WorldEnvironmentDay #viralreelschallenge #viralpost #vlog #nonflowers उदयपुर, 5 जून। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 के तहत जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार शाम नगर निगम के सुखाड़िया रंगमंच पर भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोक कलाकारों एवं स्कूली बालिकाओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से जल एवं पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी संदेश देकर दर्शकों को जागरूक किया। सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत लोक संस्कृति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों के साथ हुई। प्रसिद्ध मांगणियार कलाकार शौकत खान एवं दल ने अपने सुरों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। महात्मा गांधी स्कूल धानमण्डी की छात्राओं धु्रवी एवं सारा ने अपनी नृत्य प्रस्तुति के माध्यम से जल का महत्व रेखांकित किया। वहीं बारां की लोक कलाकार अनीता देवी एवं उनके समूह ने चकरी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति से दी। वहीं छात्रा योगिता डांगी ने राजस्थानी लोक नृत्य के माध्यम से सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित दर्शकों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए जल संरक्षण के संकल्प को दोहराया। उपनिदेशक पर्यटन शिखा सक्सेना ने सभी कलाकारों का अभिनंदन कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग से लक्ष्मण वैष्णव सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी, आमजन उपस्थित रहे। संचालन रणवीरसिंह राणावत ने किया। ---------------------------------------------------------------- (2) डाइट उदयपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश #diet उदयपुर, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), उदयपुर में पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण विषयक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा डीएलएड शिक्षक-प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता एवं जिला शिक्षा अधिकारी शीला काहाल्या ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक समाज का पथप्रदर्शक होता है। यदि शिक्षक-प्रशिक्षु पर्यावरण के प्रति जागरूक होंगे तो वे आने वाली पीढ़ियों में भी प्रकृति संरक्षण के संस्कार विकसित कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि लक्ष्य केवल पौधा लगाना नहीं, बल्कि उसे वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल करना होना चाहिए। पी एंड एम प्रभारी डॉ. मृदुला तिवारी ने विश्व पर्यावरण दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह अभियान आज एक वैश्विक आंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने प्रकृति के प्रति सम्मान और सांस्कृतिक एवं जैविक पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। ईटी प्रभागाध्यक्ष बीना कंवर राजपूत ने वर्ष 2026 की वैश्विक थीम ‘प्रकृति के साथ जीना’ पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मानव को प्रकृति पर प्रभुत्व स्थापित करने के बजाय उसके साथ सामंजस्य बनाकर जीवन जीना सीखना होगा। गिरीश चैबीसा ने खेजड़ली बलिदान और चिपको आंदोलन का स्मरण कराते हुए दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलावों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने सिंगल-यूज प्लास्टिक के बहिष्कार और जल संरक्षण पर जोर देते हुए उपस्थित सभी संभागियों, संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की सामूहिक शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्राध्यापक हरिदत्त शर्मा एवं त्रिभुवन चैबीसा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में डीएलएड प्रथम वर्ष के विकास मौसठ, भावेश पटेल, मोनिका गुप्ता तथा द्वितीय वर्ष के ललिता गुर्जर, ऋषभ मेहता, मानस कलाल, इंदिरा गरासिया, जयदेव सिंह पंवार और रोनकराज सिंह भी विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में सत्यप्रिय आर्य, गायत्री जोशी, दीपक सेन, सुरेन्द्र सिंह शक्तावत, अमिता शर्मा, रियाज अहमद, पुस्तकालयाध्यक्ष कल्पना दीक्षित एवं चिराग सेनानी सहित संस्थान परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंतिम चरण में संस्थान की प्राचार्या ने रमेश बड़गुर्जर एवं नीरू बेन के सहयोग से संस्थान परिसर में पौधारोपण किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। - Girwa News