बहादुरपुर: बहादुरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी लापता, पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की
बहादुरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है, 36 वर्षीय महिला ने सोमवार को रात लगभग 8:30 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि किशोरी मेरे मायके से सोमवार को शाम लगभग 6 बजे बिना बताये कहीं चली गई है जो घर लौट कर नहीं आई , महिला की शिकायत पर बहादुरपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है ।