मंडला: जिला मुख्यालय में सहकार भारती के पांच जिलों के पदाधिकारियों का अभ्यास वर्ग आयोजित
Mandla, Mandla | Apr 12, 2026 मंडला की माहिष्मति नगरी में सहकार भारती के पांच जिलों के पदाधिकारियों का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग रविवार को पांच बजे सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सिवनी विभाग अंतर्गत बालाघाट, छिंदवाड़ा, पांढुरना, मंडला और सिवनी जिलों के पदाधिकारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। धार्मिक नगरी में पहली बार पहुंचे पदाधिकारियों ने बैठक से पूर्व नर्मदा जी की पूजा-अर्चना की।