लातेहार: लातेहार के धर्मपुर मोहल्ले में कायस्थ समाज ने बुधवार सुबह 11 बजे से धूमधाम से मनाई चित्रगुप्त पूजा
इस मौके पर धर्मपुर मोहल्ले में चित्रगुप्त जी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना किया गया। इस मौके पर पूजा के दौरान कलम दवात की भी आराधना की गई। मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष विवेक सिंह ने बताया कि इस परंपरा को उनके परिवार 70 से 75 वर्षों से निभाते आ रहा है।