अशोक नगर: अशोकनगर में देह व्यापार, ब्लैकमेलिंग की आरोपी सीमा अहिरवार के घर पर प्रशासन का बुलडोजर चला
अशोकनगर में देह व्यापार और करोड़ों की ब्लैकमेलिंग के चर्चित मामले की मुख्य आरोपी सीमा अहिरवार के घर पर मंगलवार को दोपहर 3 बजे से बुलडोजर कार्रवाई की गई। पुलिस, नगर पालिका और प्रशासन की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मकान के सामने बने करीब 21 बाई 25 फीट के अवैध टीनशेड निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया।