प्रतापगढ़: लालगंज में 338 लोगों पर FIR, डीएम से मिला सपा का प्रतिनिधिमंडल, सपा सांसद ने भरत तिवारी एनकाउंटर को बताया 'हत्या'
प्रतापगढ़ के लालगंज में 338 लोगों पर दर्ज FIR के विरोध में सपा प्रतिनिधिमंडल ने रविवार शाम 7 बजे जिलाधिकारी से मुलाकात की। सांसद एसपी सिंह पटेल ने बिहार एनकाउंटर को 'हत्या' करार देकर सदन में उठाने की बात कही, वहीं विधायक डॉ. आर.के. वर्मा ने राम मंदिर चंदा घोटाले में SIT जांच को आरोपियों को बचाने का खेल बताकर FIR और रिकवरी की मांग की है।