शाहबाद: शराब के अधिक सेवन से युवक की मौत, कोटा मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम
Shahbad, Baran | Oct 29, 2026 कस्बाथाना निवासी 25 वर्षीय कुंदन सहरिया पुत्र बच्चू सहरिया की उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, युवक की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे कस्बाथाना अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से उसे केलवाड़ा रेफर किया गया। इसके बाद हालत गंभीर होने पर कोटा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।