हिंदी पखवाड़ा 2026 का सफल समापन जनगणना कार्य निदेशालय, बिहार में 15 सितंबर से 29 सितंबर 2026 तक आयोजित हिंदी पखवाड़ा का समापन समारोह दिनांक 29 सितंबर 2026 को निदेशालय के सम्मेलन कक्ष में आयोजित किया गया।
समापन समारोह के दौरान विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही, कविता पाठ प्रतियोगिता के विजेताओं द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं।
इस अवसर पर निदेशक श्रीमती रंजिता, भा.प्र.से. सहित निदेशालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
हिंदी के प्रचार-प्रसार, राजभाषा के प्रति जागरूकता तथा कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित हिंदी पखवाड़ा का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
हिंदी अपनाएँ, राजभाषा का सम्मान बढ़ाएँ।
1.7k views | Bihar, India | Sep 30, 2026