बिक्रमगंज: तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर सफाई कर्मियों का फूटा गुस्सा, तेंदुनी चौक का किया घेराव
बिक्रमगंज में तीन महीने से वेतन नहीं मिलने से नाराज सफाई कर्मियों ने गुरुवार को अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित सफाई कर्मियों ने शहर के प्रमुख तेंदुनी चौक का घेराव कर अपना विरोध जताया। उनके सड़क पर उतरने से शहर में हलचल बढ़ गई। तेंदुनी चौक बिक्रमगंज का प्रमुख और व्यस्ततम चौराहा है। यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों और राहगी