धनौरा: गजरौला के गांव शरीकपुर सुमाली के पास पलटी ट्रैक्टर ट्राली, एक किसान की मौत, मासूम बच्ची सहित तीन घायल
आपको बता दे की गजरौला थाना क्षेत्र के गांव चकनवाला में होराम का परिवार रहता है। उनका पुत्र जय हिंद ट्रैक्टर लेकर खेत पर गए थे, गांव के कुछ लोग उनके साथ में थे, खेत से वापस ट्रैक्टर लेकर अपने घर आ रहे थे, शरीकपुर शुमाली के पास पहुंचे तो ट्रैक्टर का पहिया अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गया और ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर पर बैठे जय हिंद की मौके पर मौत हो गई।