धनौरा: गजरौला के गांव लखमिया में घर के बाहर खड़ी महिला पर कुत्ते ने किया हमला, हालत गंभीर होने पर किया गया रेफर
आपको बता दे की मंडी धनौरा तहसील क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार सुबह 9:00 बजे थाना क्षेत्र के गांव लखमिया निवासी वीरेंद्र सिंह की पत्नी प्रवेश घर के बाहर खड़ी हुई थी। तभी आवारा कुत्ते ने प्रवेश पर हमला कर दिया। जिसमें वह पूरी तरह घायल हो गई, चीकू पुकार सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हुई इसके बाद कुत्ते को भगाया गया।