कुलपहाड़: मझगुवां थाना क्षेत्र में अज्ञात कारणों से युवती ने फांसी लगाकर दी जान, परिजन पनवाड़ी अस्पताल पहुंचे
हमीरपुर जनपद के थाना मझगुवां क्षेत्र के ग्राम गिरवर निवासी पूजा पुत्री अशोक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन गंभीर अवस्था में उसे आनन-फानन पनवाड़ी के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां भर्ती करने से मना कर दिया गया। इसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी लाया गया, डॉ. राजेश वर्मा ने जांच के बाद मृत घोषित।