भभुआ: जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में निजी विद्यालयों के संचालन एवं शुल्क व्यवस्था को लेकर बैठक आयोजित की गई
Bhabua, Kaimur | Apr 8, 2026 बुधवार की दोपहर निजी विद्यालयों के संचालन एवं शुल्क व्यवस्था को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिले के निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक शामिल हुए। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने निजी विद्यालयों को निर्देशित किया सभी शुल्क एवं शैक्षणिक व्यवस्थाओं में पारदर्शिता जवाबदेही एवं नियमों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।