प्रतापगढ़: शारदीय नवरात्र का शुभारंभ, बेल्हा देवी में सजा मैया का दरबार, श्रद्धालु कर रहे हैं दर्शन
शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ होने के साथ ही मंदिर प्रांगण में मैया का दरबार सज गया है। मां बेल्हा देवी धाम मैं गुरुवार सुबह 4:00 से ही श्रद्धालुओं दर्शन पूजन के लिए पहुंच रहे हैं। गुरुवार से शुरू होने वाले सर्दी नवरात्र को लेकर माता का भव्य दरबार सजाया गया है और मंदिर प्रशासन भी चाक चौबंद व्यवस्था कर रहा है।