जगदलपुर: कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह ने स्कूल शिक्षा विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक ली
बस्तर संभाग के कमिश्नर डोमन सिंह ने कहा है कि हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट नतीजे हासिल करने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता सुधारना सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए विद्यालय स्तर पर ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।