रक्षाबंधन के अवसर पर गरिमा गृह, पटना से ट्रांसजेंडर समुदाय की बहनें जिलाधिकारी, खगड़िया श्री विक्रम विरकर को रक्षासूत्र बांधने पहुंचीं। जिलाधिकारी ने कहा कि रक्षाबंधन केवल बहनों की सुरक्षा नहीं, बल्कि हर व्यक्ति और हर समुदाय की सुरक्षा, सम्मान एवं गरिमा का संकल्प है। बहनों ने कहा कि जब कई दरवाजे बंद हुए, तब जिलाधिकारी की संवेदनशीलता ने उन्हें सम्मान, अपनत्व और इस रिश्ते को महसूस करने का अवसर दिया।