तमनार: CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में तीन महिलाओं समेत पांच और आरोपी गिरफ्तार, अब तक कुल 38 गिरफ्तार
रायगढ़ पुलिस के ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में पांच और आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। अब तक 38 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।