महरौनी: कस्बा बानपुर के ललितपुर रोड पर जिओ पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटने से चालक आया चपेट में
बानपुर के ललितपुर रोड स्थित जिओ पेट्रोल पंप के पास बुधवार शाम के समय एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके चलते चालक चपेट में आ गया। आसपास के लोगों द्वारा तत्काल ही ट्रैक्टर को सीधा कर चालक को बाहर निकल गया। जिसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं उक्त घटना का वीडियो गुरुवार सुबह करीबन 10:00 से तेजी के साथ वायरल हो रहा है।