कोलारस: सीतानगर में करंट लगने से हुई 38 साल के युवक की मौत, टूटकर गिरी बिजली की लाइन की चपेट में आ गया था युवक
कोलारस थाना क्षेत्र के सीतानगर गांव में टूटकर गिरी बिजली की बीपीएल लाइन की चपेट में आने एक एक 38 साल के युवक की मौत हो गई। परिजन युवक कोलारस के अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां डॉक्टर में युवक को मृत घोसित कर दिया। कोलारस पुलिस ने मर्ग कायम कर युवक के शव पोर्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।