Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
image
image
image
image

प्रधानमंत्री स्वनिधि (PM SVANidhi) योजना के अंतर्गत आज नगर परिषद रेवाड़ी में लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थी रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना तथा उनके उत्कृष्ट कार्यों एवं उपलब्धियों को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम के दौरान ऐसे स्ट्रीट वेंडर्स के बच्चों को विशेष रूप से सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया जिन्होंने शैक्षणिक सत्र में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास की आधारशिला है तथा विद्यार्थियों की यह उपलब्धि अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। साथ ही प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के माध्यम से स्वरोजगार को बढ़ावा देने एवं स्ट्रीट वेंडर्स के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में नगर परिषद के अधिकारी, कर्मचारी, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थी एवं उनके परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे

Rewari, Rewari | Jun 4, 2026

MORE NEWS

मोबाइल फोन गुम होने पर तुरंत CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं ताकि फोन का गलत इस्तेमाल ना हो सके- हेमेंद्र कुमार मीणा, एसपी रेवाड़ी।

 रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार।

जिला पुलिस की साइबर सेल टीम ने बीते 60 दिन में ढूंढ निकाले करीब 25 लाख रुपए की कीमत के 80 गुमशुदा मोबाइल फोन।

एसपी रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस की साइबर सेल जहां अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसने में अहम भूमिका निभा रही है वहीं जिला की साइबर सेल प्रभारी पीएसआई अक्षय कुमार की टीम ने महत्वपूर्ण सुराग जूटा कर बीते 60 दिन में आमजन के गुम हुए करीब 25 लाख रुपए की कीमत के 80 मोबाइल फोन को ढूंढ कर सराहनीय कार्य किया है। जो आज उक्त मोबाइल फोनों के मालिकों को कार्यालय में बुलाकर मोबाइल फोन सौंपे गये है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पुलिस का थैंक्स कहकर आभार जताया। वहीं मोबाइल फोन ढूंढने में अहम भूमिका निभाने वाली साइबर सेल टीम की प्रशंसा की।

एसपी रेवाड़ी ने बताया कि रेवाड़ी पुलिस की साइबर सेल की टीम ने इस अभियान के तहत वर्ष 2022 से अब तक एक करोड़ रुपए से ज्यादा की कीमत के 575 स्मार्ट मोबाइल फोन को ढूंढकर उनके मालिकों के हवाले किए गए है और इससे पहले भी वर्ष 2021 में करीब 8,49,347/- रुपए के 58 स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद करके उनके मालिकों के हवाले किए गए है। उन्होंने CEIR पोर्टल के विषय में जानकारी देते हुए बतलाया कि भारत सरकार द्वारा चलाए गए इस पोर्टल की खासियत यह है कि इस पर शिकायत रजिस्टर्ड करने उपरांत मोबाइल का आईएमईआई ब्लॉक हो जाता है और मोबाइल ट्रेस होने उपरांत शिकायतकर्ता को सूचना दे दी जाती है।

एसपी रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा,आईपीएस ने कहा कि जिला पुलिस की साइबर सैल का यह एक सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि जहां मोबाइल फोन मालिकों को उनके मोबाइल फोन मिलने की खुशी है वहीं उनके मोबाइल फोन अपराधी किस्म के लोगों के हत्थे चढ़ने से भी बचे हैं। उन्होंने कहा की रेवाड़ी पुलिस की साइबर सैल लगातार गुमशुदा मोबाइल्स की मॉनिटरिंग करती है इसी के परिणाम स्वरुप ही खोये हुए मोबाइल पुलिस टीम द्वारा बरामद किये गये है। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से भी आह्वान किया कि वे अपने मोबाइल फोन को पूरी तरह सुरक्षित रखें और किसी अनजान व्यक्ति को ना सौंपे ताकि अपराधी किस्म के लोग उनका फायदा न उठा पाए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत उसकी सूचना CEIR पोर्टल पर दर्ज कराएं ताकि उसका गलत इस्तेमाल ना हो तथा जल्दी से जल्दी उसे महत्वपूर्ण सुराग जुटाकर ढूंढा जा सके।

मोबाइल फोन गुम होने पर तुरंत CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं ताकि फोन का गलत इस्तेमाल ना हो सके- हेमेंद्र कुमार मीणा, एसपी रेवाड़ी। रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार। जिला पुलिस की साइबर सेल टीम ने बीते 60 दिन में ढूंढ निकाले करीब 25 लाख रुपए की कीमत के 80 गुमशुदा मोबाइल फोन। एसपी रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस की साइबर सेल जहां अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसने में अहम भूमिका निभा रही है वहीं जिला की साइबर सेल प्रभारी पीएसआई अक्षय कुमार की टीम ने महत्वपूर्ण सुराग जूटा कर बीते 60 दिन में आमजन के गुम हुए करीब 25 लाख रुपए की कीमत के 80 मोबाइल फोन को ढूंढ कर सराहनीय कार्य किया है। जो आज उक्त मोबाइल फोनों के मालिकों को कार्यालय में बुलाकर मोबाइल फोन सौंपे गये है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पुलिस का थैंक्स कहकर आभार जताया। वहीं मोबाइल फोन ढूंढने में अहम भूमिका निभाने वाली साइबर सेल टीम की प्रशंसा की। एसपी रेवाड़ी ने बताया कि रेवाड़ी पुलिस की साइबर सेल की टीम ने इस अभियान के तहत वर्ष 2022 से अब तक एक करोड़ रुपए से ज्यादा की कीमत के 575 स्मार्ट मोबाइल फोन को ढूंढकर उनके मालिकों के हवाले किए गए है और इससे पहले भी वर्ष 2021 में करीब 8,49,347/- रुपए के 58 स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद करके उनके मालिकों के हवाले किए गए है। उन्होंने CEIR पोर्टल के विषय में जानकारी देते हुए बतलाया कि भारत सरकार द्वारा चलाए गए इस पोर्टल की खासियत यह है कि इस पर शिकायत रजिस्टर्ड करने उपरांत मोबाइल का आईएमईआई ब्लॉक हो जाता है और मोबाइल ट्रेस होने उपरांत शिकायतकर्ता को सूचना दे दी जाती है। एसपी रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा,आईपीएस ने कहा कि जिला पुलिस की साइबर सैल का यह एक सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि जहां मोबाइल फोन मालिकों को उनके मोबाइल फोन मिलने की खुशी है वहीं उनके मोबाइल फोन अपराधी किस्म के लोगों के हत्थे चढ़ने से भी बचे हैं। उन्होंने कहा की रेवाड़ी पुलिस की साइबर सैल लगातार गुमशुदा मोबाइल्स की मॉनिटरिंग करती है इसी के परिणाम स्वरुप ही खोये हुए मोबाइल पुलिस टीम द्वारा बरामद किये गये है। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से भी आह्वान किया कि वे अपने मोबाइल फोन को पूरी तरह सुरक्षित रखें और किसी अनजान व्यक्ति को ना सौंपे ताकि अपराधी किस्म के लोग उनका फायदा न उठा पाए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत उसकी सूचना CEIR पोर्टल पर दर्ज कराएं ताकि उसका गलत इस्तेमाल ना हो तथा जल्दी से जल्दी उसे महत्वपूर्ण सुराग जुटाकर ढूंढा जा सके।

Rewari, Rewari | Jun 3, 2026

प्रधानमंत्री स्वनिधि (PM SVANidhi) योजना के अंतर्गत आज नगर परिषद रेवाड़ी में लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थी रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना तथा उनके उत्कृष्ट कार्यों एवं उपलब्धियों को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम के दौरान ऐसे स्ट्रीट वेंडर्स के बच्चों को विशेष रूप से सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया जिन्होंने शैक्षणिक सत्र में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास की आधारशिला है तथा विद्यार्थियों की यह उपलब्धि अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। साथ ही प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के माध्यम से स्वरोजगार को बढ़ावा देने एवं स्ट्रीट वेंडर्स के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में नगर परिषद के अधिकारी, कर्मचारी, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थी एवं उनके परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे - Rewari News