➡️ गिट्टी के ओवरलोड और अवैध परिवहन में संलिप्त 3 वाहन किए जप्त
कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। खनिज विभाग बैतूल द्वारा खनिज अमले के साथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। खनिज अमले द्वारा गौण खनिजों के अवैध परिवहन, ओवरलोड परिवहन में संलिप्त वाहनों पर कार्यवाही करते हुए उन वाहनों को जप्त कर समीपस्थ पुलिस थानों की अभिरक्षा में खड़ा करवाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 जुलाई को खनि निरीक्षक बैतूल द्वारा खनिज अमले के साथ घोड़ाडोंगरी क्षेत्रांतर्गत खनिज गिट्टी के ओवरलोड परिवहन में संलिप्त 01 वाहन डम्पर क्रमांक एमपी 04 एचई 6837 को जप्त कर पुलिस थाना घोड़ाडोंगरी की अभिरक्षा में खड़ा करवाया गया है।
इसी प्रकार 13 जुलाई को खनि निरीक्षक बैतूल द्वारा खनिज अमले के साथ तहसील बैतूल अंतर्गत ग्राम खेड़ीसांवलीगढ़ के पास से खनिज गिट्टी के अवैध परिवहन में संलिप्त 02 वाहन जॉन डियर ट्रैक्टर ट्राली क्रमांक एमपी 47एम 1882 एवं सोनालिका ट्रैक्टर ट्राली इंजन क्रमांक डीजेडएडीएल 164729853 को जप्त कर पुलिस चौकी खेड़ीसांवलीगढ़ की अभिरक्षा में खड़ा करवाया गया है।
सभी अवैध परिवहनकर्ताओं के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही कर प्रकरणों को न्यायालय अपर कलेक्टर बैतूल में प्रस्तुत किया जा रहा है।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Mineral Resources, MP
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul