➡️ मध्य प्रदेश राज्य जूडो अकादमी में प्रवेश के लिए चयन ट्रायल आयोजित
खेल और युवा कल्याण विभाग मध्य प्रदेश के तत्वावधान में शनिवार को स्थानीय शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर हमलापुर में मध्य प्रदेश राज्य जूडो अकादमी भोपाल में प्रवेश के लिए एक दिवसीय चयन ट्रायल का आयोजन किया गया।
इस चयन प्रक्रिया में बैतूल जिले के समस्त विकासखंडों से लगभग 50 जूडो खिलाड़ियों ने भाग लिया। भोपाल से आए खेल और युवा कल्याण विभाग के प्रतिनिधि श्री गोविन्द रजाक प्रशिक्षक एवं श्री जयप्रकाश यादव प्रशिक्षक ने प्रतिभागी खिलाड़ियों के शारीरिक मापदंडों, फिटनेस और जूडो खेल कौशल का बारीकी से परीक्षण किया।
जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती पूजा कुरील ने बताया कि इस ट्रायल का मुख्य उद्देश्य राज्य की प्रतिभाओं को तराशना है। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया में सफल होने वाले खिलाड़ियों को मध्य प्रदेश राज्य जूडो अकादमी, भोपाल में प्रवेश दिया जाएगा। अकादमी में चयनित खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय खेल प्रशिक्षण के साथ-साथ निःशुल्क शिक्षा, आवास और डाइट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन कर सकें। प्रतिभा चयन कार्यक्रम को सफल बनाने में क्रीड़ा अधिकारी जनजातीय कार्य विभाग श्री विनय यादव, छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती अनिता जौधलेकर एवं समस्त प्रशिक्षक, समस्त युवा समन्वयक खेल विभाग का विशेष सहयोग रहा।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
2 views | Betul, Madhya Pradesh | Jul 11, 2026