Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
image
image
image
image
image

➡️ #एक_पेड़_मां_के_नाम_अभियान के तहत शासकीय कन्या शाला में हुआ पौधारोपण युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की योजना मेरा युवा भारत बैतूल के द्वारा "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत शासकीय कन्या शाला गंज बैतूल परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नर्मदा प्रसाद मिश्रा, ज्योति गीद, शिक्षक महेश गुंजेले, राधेलाल बनखेडे व धनंजय सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। मेरा युवा भारत बैतूल के स्वयंसेवकों द्वारा विद्यालय परिसर में छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए। पौधरोपण के दौरान वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के दौर में पेड़ लगाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। "मेरा युवा भारत" के माध्यम से जिले भर में युवा मंडल, महिला मंडल और स्वयंसेवकों द्वारा लगातार पौधारोपण किया जा रहा है। साथ ही लगाए गए पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी भी स्वयं लेने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर महेश गुजेले ने बताया कि पेड़ हमें ऑक्सीजन, छाया, फल, औषधि और शुद्ध वातावरण प्रदान करते हैं। पेड़ केवल पर्यावरण ही नहीं बल्कि मानव जीवन के आधार हैं। राधेलाल बनखेडे ने अपने संबोधन में जल संरक्षण और वृक्ष संरक्षण को एक-दूसरे से जोड़ते हुए कहा कि यदि हम पेड़ बचाएंगे तभी जल बचेगा और जीवन बचेगा। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण की सामूहिक शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम के दौरान मेरा युवा भारत पोर्टल पर पंजीयन की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। पोर्टल के माध्यम से युवा विभिन्न सामाजिक गतिविधियों, प्रशिक्षण और सेवा कार्यों से जुड़कर देश निर्माण में अपना योगदान दे सकते हैं। कार्यक्रम में शिक्षक सुरेश बनकर, सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। Jansampark Madhya Pradesh Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Jul 11, 2026

MORE NEWS

➡️ ​मध्य प्रदेश राज्य जूडो अकादमी में प्रवेश के लिए चयन ट्रायल आयोजित
​
खेल और युवा कल्याण विभाग मध्य प्रदेश के तत्वावधान में  शनिवार को स्थानीय शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर हमलापुर में मध्य प्रदेश राज्य जूडो अकादमी भोपाल में प्रवेश के लिए एक दिवसीय चयन ट्रायल का आयोजन किया गया।

इस चयन प्रक्रिया में बैतूल जिले के समस्त विकासखंडों से लगभग 50 जूडो खिलाड़ियों ने भाग लिया। भोपाल से आए खेल और युवा कल्याण विभाग के प्रतिनिधि श्री गोविन्द रजाक प्रशिक्षक एवं श्री जयप्रकाश यादव प्रशिक्षक ने प्रतिभागी खिलाड़ियों के शारीरिक मापदंडों, फिटनेस और जूडो खेल कौशल का बारीकी से परीक्षण किया।

जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती पूजा कुरील ने बताया कि इस ट्रायल का मुख्य उद्देश्य राज्य की प्रतिभाओं को तराशना है। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया में सफल होने वाले खिलाड़ियों को मध्य प्रदेश राज्य जूडो अकादमी, भोपाल में प्रवेश दिया जाएगा। अकादमी में चयनित खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय खेल प्रशिक्षण के साथ-साथ निःशुल्क शिक्षा, आवास और डाइट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन कर सकें। प्रतिभा चयन कार्यक्रम को सफल बनाने में क्रीड़ा अधिकारी जनजातीय कार्य विभाग श्री विनय यादव, छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती अनिता जौधलेकर एवं समस्त प्रशिक्षक, समस्त युवा समन्वयक खेल विभाग का विशेष सहयोग रहा।

Jansampark Madhya Pradesh
Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ ​मध्य प्रदेश राज्य जूडो अकादमी में प्रवेश के लिए चयन ट्रायल आयोजित ​ खेल और युवा कल्याण विभाग मध्य प्रदेश के तत्वावधान में शनिवार को स्थानीय शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर हमलापुर में मध्य प्रदेश राज्य जूडो अकादमी भोपाल में प्रवेश के लिए एक दिवसीय चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। इस चयन प्रक्रिया में बैतूल जिले के समस्त विकासखंडों से लगभग 50 जूडो खिलाड़ियों ने भाग लिया। भोपाल से आए खेल और युवा कल्याण विभाग के प्रतिनिधि श्री गोविन्द रजाक प्रशिक्षक एवं श्री जयप्रकाश यादव प्रशिक्षक ने प्रतिभागी खिलाड़ियों के शारीरिक मापदंडों, फिटनेस और जूडो खेल कौशल का बारीकी से परीक्षण किया। जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती पूजा कुरील ने बताया कि इस ट्रायल का मुख्य उद्देश्य राज्य की प्रतिभाओं को तराशना है। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया में सफल होने वाले खिलाड़ियों को मध्य प्रदेश राज्य जूडो अकादमी, भोपाल में प्रवेश दिया जाएगा। अकादमी में चयनित खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय खेल प्रशिक्षण के साथ-साथ निःशुल्क शिक्षा, आवास और डाइट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन कर सकें। प्रतिभा चयन कार्यक्रम को सफल बनाने में क्रीड़ा अधिकारी जनजातीय कार्य विभाग श्री विनय यादव, छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती अनिता जौधलेकर एवं समस्त प्रशिक्षक, समस्त युवा समन्वयक खेल विभाग का विशेष सहयोग रहा। Jansampark Madhya Pradesh Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Jul 11, 2026

➡️ #विश्व_जनसंख्या_दिवस पर एएनएमटीसी प्रशिक्षण केन्द्र टिकारी में कार्यशाला आयोजित

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर 11 जुलाई को एएनएमटीसी प्रशिक्षण केन्द्र टिकारी बैतूल में कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ जगदीश घोरे ने बताया कि भारत शासन के निर्देशानुसार इस वर्ष 11 जुलाई से 18 जुलाई 2026 के मध्य विश्व जनसंख्या दिवस अभियान मनाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य सही समय पर गर्भावस्था तथा दो बच्चों के मध्य सही समय के अंतर को स्वैच्छिक साधनों के उपयोग से बढावा देना है, जिससे मातृ मृत्यु एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार किया जा सके। प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ घोरे ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि इस संदेश को हर समुदाय तक पहुंचा कर सीमित संसाधनों और बढ़ती जनसंख्या के दुष्प्रभाव के बारे में लोगों को जागरूक करें, ताकि लोग छोटा परिवार अपनाकर अपना और समाज के भविष्य को बेहतर बना सके। छोटा परिवार रखने से संसाधनोें का बेहतर उपयोग कर सकते हैं। 

जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अधिकारी डॉ राजेश परिहार ने परिवार कल्याण के विभिन्न साधनों की जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के दौरान प्रत्येक लक्ष्य दम्पत्ति को परिवार नियोजन के कोई न कोई साधन से सुरक्षित करें। इस वर्ष विश्व जनसंख्या दिवस अभियान की थीम मां और बच्चे की अच्छी सेहत के लिये गर्भधारण के लिए सही समय तथा गर्भावस्था के मध्य सही अंतर रखा जाना जरूरी है। 

कार्यशाला में प्रभारी शहरी चिकित्सा अधिकारी डॉ रत्नेश खाड़े, उप जिला मीडिया अधिकारी श्री महेशराम गुबरेले, परिवार कल्याण प्रभारी श्री भगतसिंह उइके, एपीएम श्री प्रकाश माकाड़े, सुपरवाईजर श्री कृष्णा पाटिल, एएनएम एवं आशा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Jansampark Madhya Pradesh 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ #विश्व_जनसंख्या_दिवस पर एएनएमटीसी प्रशिक्षण केन्द्र टिकारी में कार्यशाला आयोजित विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर 11 जुलाई को एएनएमटीसी प्रशिक्षण केन्द्र टिकारी बैतूल में कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ जगदीश घोरे ने बताया कि भारत शासन के निर्देशानुसार इस वर्ष 11 जुलाई से 18 जुलाई 2026 के मध्य विश्व जनसंख्या दिवस अभियान मनाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य सही समय पर गर्भावस्था तथा दो बच्चों के मध्य सही समय के अंतर को स्वैच्छिक साधनों के उपयोग से बढावा देना है, जिससे मातृ मृत्यु एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार किया जा सके। प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ घोरे ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि इस संदेश को हर समुदाय तक पहुंचा कर सीमित संसाधनों और बढ़ती जनसंख्या के दुष्प्रभाव के बारे में लोगों को जागरूक करें, ताकि लोग छोटा परिवार अपनाकर अपना और समाज के भविष्य को बेहतर बना सके। छोटा परिवार रखने से संसाधनोें का बेहतर उपयोग कर सकते हैं। जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अधिकारी डॉ राजेश परिहार ने परिवार कल्याण के विभिन्न साधनों की जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के दौरान प्रत्येक लक्ष्य दम्पत्ति को परिवार नियोजन के कोई न कोई साधन से सुरक्षित करें। इस वर्ष विश्व जनसंख्या दिवस अभियान की थीम मां और बच्चे की अच्छी सेहत के लिये गर्भधारण के लिए सही समय तथा गर्भावस्था के मध्य सही अंतर रखा जाना जरूरी है। कार्यशाला में प्रभारी शहरी चिकित्सा अधिकारी डॉ रत्नेश खाड़े, उप जिला मीडिया अधिकारी श्री महेशराम गुबरेले, परिवार कल्याण प्रभारी श्री भगतसिंह उइके, एपीएम श्री प्रकाश माकाड़े, सुपरवाईजर श्री कृष्णा पाटिल, एएनएम एवं आशा कार्यकर्ता मौजूद रहे। Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Jul 11, 2026

🚨 झल्लार स्वास्थ्य केंद्र की बड़ी लापरवाही! 🚨

बैतूल जिले के जामनिया-अमूरी मार्ग पर खराब सड़क के कारण हुए बाइक हादसे में झल्लार निवासी 22 वर्षीय मुकेश (पिता मुन्ना) गंभीर रूप से घायल हो गए। चेहरे और हाथों पर गहरी चोटें आने के बाद उन्हें झल्लार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

परिजनों का आरोप है कि युवक के घावों में भरी मिट्टी और कंकड़ तक ठीक से साफ नहीं किए गए, सिर्फ मलहम लगाकर ड्रेसिंग की गई और फिर गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर रात करीब 11 बजे उन्हें जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

❓ आखिर गंभीर घायल को प्राथमिक उपचार दिए बिना रेफर क्यों किया गया?
❓ क्या स्वास्थ्य केंद्र में इलाज की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी?
❓ खराब सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं की इस दोहरी मार का जिम्मेदार कौन?

यदि आरोप सही हैं, तो यह मामला स्वास्थ्य व्यवस्था और सड़क सुरक्षा दोनों पर गंभीर सवाल खड़े करता है। प्रशासन को निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर उचित कार्रवाई करनी चाहिए।

#झल्लार #बैतूल #Jhallar #Betul #सामुदायिकस्वास्थ्यकेंद्र #स्वास्थ्यव्यवस्था #MedicalNegligence #लापरवाही #सड़कहादसा #RoadAccident #जिला_अस्पताल #मध्यप्रदेश #MPNews #BetulNews #जनता_पूछ_रही_है #JusticeForMukesh #BreakingNews #ViralNews #TrendingNow

🚨 झल्लार स्वास्थ्य केंद्र की बड़ी लापरवाही! 🚨 बैतूल जिले के जामनिया-अमूरी मार्ग पर खराब सड़क के कारण हुए बाइक हादसे में झल्लार निवासी 22 वर्षीय मुकेश (पिता मुन्ना) गंभीर रूप से घायल हो गए। चेहरे और हाथों पर गहरी चोटें आने के बाद उन्हें झल्लार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। परिजनों का आरोप है कि युवक के घावों में भरी मिट्टी और कंकड़ तक ठीक से साफ नहीं किए गए, सिर्फ मलहम लगाकर ड्रेसिंग की गई और फिर गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर रात करीब 11 बजे उन्हें जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। ❓ आखिर गंभीर घायल को प्राथमिक उपचार दिए बिना रेफर क्यों किया गया? ❓ क्या स्वास्थ्य केंद्र में इलाज की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी? ❓ खराब सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं की इस दोहरी मार का जिम्मेदार कौन? यदि आरोप सही हैं, तो यह मामला स्वास्थ्य व्यवस्था और सड़क सुरक्षा दोनों पर गंभीर सवाल खड़े करता है। प्रशासन को निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर उचित कार्रवाई करनी चाहिए। #झल्लार #बैतूल #Jhallar #Betul #सामुदायिकस्वास्थ्यकेंद्र #स्वास्थ्यव्यवस्था #MedicalNegligence #लापरवाही #सड़कहादसा #RoadAccident #जिला_अस्पताल #मध्यप्रदेश #MPNews #BetulNews #जनता_पूछ_रही_है #JusticeForMukesh #BreakingNews #ViralNews #TrendingNow

Betul Nagar, Betul | Jul 11, 2026

बैलों को चराने की बात पर चाचा-भतीजे में खूनी संघर्ष, मामा-नाना पक्ष के पहुंचते ही तीन लोग घायल!

बैतूल | बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम सूरगांव में शुक्रवार रात करीब 9 बजे एक मामूली पारिवारिक विवाद हिंसक झड़प में बदल गया।
जानकारी के अनुसार, सुनिल गोड़से (34) और उनके चाचा योगराज बाड़गुदे (34) व चाची संगीता बाड़गुदे (36) के बीच बैलों को चराने की बात को लेकर कहासुनी हुई। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया।बताया जा रहा है कि सुनिल ने अपने मामा और नाना-नानी पक्ष के लोगों को सूचना दी, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। इस संघर्ष में तीन लोग घायल हो गए।सूचना मिलते ही बैतूल बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
छोटी-सी बात ने रिश्तों को खूनी संघर्ष में बदल दिया। आखिर कब सीखेंगे कि संवाद ही हर विवाद का सबसे बड़ा समाधान है?
#Betul #बैतूल #सूरगांव #BetulBazaar #चाचा_भतीजा_विवाद #पारिवारिक_विवाद #मारपीट #खूनी_संघर्ष #मध्यप्रदेश #BetulNews #MPNews #CrimeNews #ViralNews #BreakingNews #HindiNews

बैलों को चराने की बात पर चाचा-भतीजे में खूनी संघर्ष, मामा-नाना पक्ष के पहुंचते ही तीन लोग घायल! बैतूल | बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम सूरगांव में शुक्रवार रात करीब 9 बजे एक मामूली पारिवारिक विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। जानकारी के अनुसार, सुनिल गोड़से (34) और उनके चाचा योगराज बाड़गुदे (34) व चाची संगीता बाड़गुदे (36) के बीच बैलों को चराने की बात को लेकर कहासुनी हुई। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया।बताया जा रहा है कि सुनिल ने अपने मामा और नाना-नानी पक्ष के लोगों को सूचना दी, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। इस संघर्ष में तीन लोग घायल हो गए।सूचना मिलते ही बैतूल बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। छोटी-सी बात ने रिश्तों को खूनी संघर्ष में बदल दिया। आखिर कब सीखेंगे कि संवाद ही हर विवाद का सबसे बड़ा समाधान है? #Betul #बैतूल #सूरगांव #BetulBazaar #चाचा_भतीजा_विवाद #पारिवारिक_विवाद #मारपीट #खूनी_संघर्ष #मध्यप्रदेश #BetulNews #MPNews #CrimeNews #ViralNews #BreakingNews #HindiNews

Betul Nagar, Betul | Jul 11, 2026