पांडू: पशुपालन से जुड़कर स्व रोजगार का लाभ उठाएं किसान : नीतू सिंह
Pandu, Palamu | Aug 10, 2026 पाण्डु प्रखंड में मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत चयनित लाभुकों के बीच सोमवार को पशुधन का वितरण किया गया। प्रखंड परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख नीतू सिंह, विधायक प्रतिनिधि जवाहर पासवान एवं जिप सदस्य प्रतिनिधि अरविंद सिंह ने संयुक्त रूप से 23 लाभुकों के बीच बकरों का वितरण किया।