बलरामपुर: मुख्य चिकित्साधिकारी ने राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा की, खराब प्रदर्शन पर वेतन रोकने के दिए निर्देश
बलरामपुर जिले में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) की प्रगति को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने की। इसमें जिले में टीबी उन्मूलन की वर्तमान स्थिति, उपलब्धियो, चुनौतियों तथा आगामी रणनीति पर चर्चा हुई।