बलरामपुर: क्षेत्राधिकारी ललिया ने थाना परिसर में विवेचनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक
मंगलवार 4:00 बजे क्षेत्राधिकारी ललिया डी के श्रीवास्तव द्वारा लंबित विवेचना के संबंध में समीक्षा बैठक की गई। उन्होंने सभी प्रकरणों के गुण दोष के आधार पर निस्तारण का निर्देश दिया। अपहरण से संबंधित अभियोग में अपहर्ता की शीघ्र बरामद की कर मामले को निस्तारित करने का निर्देश दिया। उन्होंने थाना परिसर के साफ सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।