बलरामपुर: कलेक्ट्रेट में डीएम की अध्यक्षता में कर-करोत्तर एवं राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक, लक्ष्यों की पूर्ति के निर्देश दिए गए
जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करोत्तर एवं राजस्व वसूली से संबंधित एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में खाद्य एवं रसद, आबकारी, स्टाम्प एवं पंजीयन, खनन, परिवहन, मंडी परिषद एवं जीएसटी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभाग-वार राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा हुई।