बलरामपुर: न्यायालय ने हत्या के दो अभियुक्तों को सुनाई आजीवन कारावास की सजा, प्रत्येक पर लगाया ₹12 हजार का अर्थदंड
जनपद बलरामपुर में अपराधियों को सख्त सजा दिलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत पुलिस और अभियोजन की प्रभावी कार्रवाई का एक और सकारात्मक परिणाम सामने आया है। बलरामपुर न्यायालय ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले में मंगलवार को दो अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास एवं प्रत्येक पर ₹12,000 का अर्थदंड लगाया है।