बरहेट: एडीसी गौतम भगत ने खाद्यान्न गोदाम का किया निरीक्षण, वितरण व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश
मंगलवार को एडीसी गौतम भगत ने प्रखंड विकास पदाधिकारी अंशु कुमार पांडे की उपस्थिति में प्रखंड खाद्यान्न आपूर्ति गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रविशंकर प्रसाद से गोदाम में उपलब्ध खाद्यान्न के स्टॉक एवं भंडारण की विस्तृत जानकारी ली। श्री भगत ने कहा कि सभी राशन कार्ड धारी को समय पर चावल का वितरण सुनिश्चित किया जाए ।