नरकटियागंज नगर के एक मुहल्ले की रहने वाली दो नाबालिग एक साथ गायब हो गई है। मामले में नाबालिग के पिता ने शिकारपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में उसने बताया है कि दोनों आपस में सहेली है। दोनों घर से यह कहकर निकली की ट्यूशन पढ़ने जा रही है। रात तक घर वापस नहीं आने पर खोजबीन की गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि ट्यूशन सेंटर तो उस दिन बंद था।