मोहनिया: बलौड़ी में जांच के दौरान वन विभाग की टीम को चकमा देकर भागा लकड़ी काटने वाला मिस्त्री, वीडियो आया सामने, होगी कार्रवाई
Mohania, Kaimur | Feb 21, 2026 अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में हरा शीशम का पेड़ काटने के मामले में जांच करने बेलौड़ी गांव पहुंची वन विभाग की टीम को चकमा देकर लकड़ी काटने वाला मिस्त्री राकेश शर्मा गुड़ फैक्ट्री के अंदर गया और फिर खेतों के बीच होकर भाग निकला जिसका वीडियो आज शनिवार सुबह 8:00AM बजे सामने आया है,वनपाल राकेश कुमार ने कहा मामले में कार्रवाई होगी,हालांकि मामला शुक्रवार का है।