टीकमगढ़: रिलायंस पेट्रोल पंप के पास ई-रिक्शा पलटने से एक व्यक्ति घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
बुधवार को टीकमगढ़ शहर के रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एक सड़क हादसा हो गया। घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति का नाम राहुल है जो पुरानी टेहरी का निवासी है। राहुल नए बस स्टैंड से अपने घर की ओर ई रिक्शा में बैठकर वापस जा रहा था, रास्ते में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया जिस व्यक्ति घायल हो गया।