टीकमगढ़: जिला अस्पताल का नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष ने किया निरीक्षण, मरीजों की सुनी समस्याएं
बुधवार शाम 5:00 बजे टीकमगढ़ भाजपा की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सरोज राजपूत में टीकमगढ़ जिला अस्पताल पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में आईसीयू वार्ड और अन्य वार्डों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं देखी, मरीजों का हाल चाल जाना और उनकी समस्याएं सुनी।