भीलवाड़ा: बाइपास पर देर रात तक चला विशेष अभियान, 10 लग्जरी-स्लीपर बसों की जांच, 1 बस सीज़, 4 बसों पर की गई कार्रवाई
भीलवाड़ा। यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने और सड़क परिवहन में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने मण्डपिया बाइपास एवं पुर बाइपास पर देर रात तक विशेष जांच अभियान चलाया।अभियान के दौरान गुजरने वाली 10 लग्जरी एवं स्लीपर बसों का निरिक्षण।