बहेड़ी: महादेवपुरम निवासी शख्स को टेलीग्राम पर आई लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी, साइबर ठग ने खाते से उड़ाए लाखों रुपए
बहेड़ी महादेवपुरम निवासी शिवांग गंगवार पुत्र प्रेम कुमार के मुताबिक उसके टेलीग्राम नंबर पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक लिंक भेजा गया पीड़ित के मुताबिक उसने जैसे ही उस लिंक पर क्लिक किया कि तभी साइबर ठगों ने उसके बैंक खाते से 4,42,143 रुपये निकाल लिए। रकम निकलने का पता चलने पर पीड़ित ने पुलिस से मेशिकायत की है।