जमुई: DM ने कार्यालय कक्ष में फरियादियों की सुनी फरियाद, कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन कर दिए आवश्यक निर्देश
Jamui, Jamui | Jan 24, 2025 जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा के द्वारा शुक्रवार की दोपहर बाद 3:00 बजे तक कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न जगहों से बड़ी संख्या में फरियादी अलग-अलग मामलों को लेकर पहुंचे और अपनी समस्याओं को रखा। इस दौरान डीएम अभिलाषा मंडल द्वारा बारी- बारी से सभी फरियादियों की समस्या को सुना गया।