जमुई: अलग-अलग जंगली क्षेत्रों में छापेमारी कर उत्पाद विभाग ने 5000 किलो जावा महुआ और 70 लीटर अर्धनिर्मित शराब किया नष्ट
Jamui, Jamui | Jan 24, 2025 उत्पाद थाना प्रभारी अश्विनी कुमार के नेतृत्व में एएसआई इरशाद आलम द्वारा शराब के विरुद्ध जमुई जिले के विभिन्न जगहों पर शुक्रवार की शाम 4:00 बजे तक छापेमारी की गई। इस दौरान ड्रोन कैमरे और खोजी कुत्ते के साथ जंगली क्षेत्रों की तालाशी ली गई। झाड़ियों व गड्ढों में छुपा कर रखे गए 5000 किलो जावा महुआ और 70 लीटर शराब को नष्ट किया गया है।