जमुई: नवीनगर के पास घायल अवस्था में गिरे एक व्यक्ति को डायल 112 की पुलिस ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Jan 24, 2025 नवीनगर गांव के पास सड़क किनारे घायल अवस्था में गिरे एक व्यक्ति को डायल 112 की पुलिस टीम ने शुक्रवार की दोपहर बाद 3:30 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां घायल अवस्था में व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है। घायल व्यक्ति की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के डोमनपुरा गांव निवासी सुरेश दास के पुत्र अमित दास के रूप में हुई है।