टीकमगढ़: कुडीला गांव में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
टीकमगढ़। जिले के कुडीला गांव की रहने वाली 23 वर्षीय प्रियंका, पत्नी रवि ने कथित तौर पर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद परिजनों द्वारा उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शनिवार दोपहर करीब 1 बजे जिला अस्पताल में मृतिका का पोस्टमार्टम कराया गया।