जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्राम बीजागोरा में बावड़ी उत्सव संपन्न, श्रमदान कर की गई साफ-सफाई
=============================================================
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जिले के विकासखंड परासिया की ग्राम पंचायत बीजागोरा में गत दिवस बावड़ी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं ब्लॉक समन्वयक श्री संजीव भांवरकर के मार्गदर्शन तथा सेक्टर क्रमांक-2 के मेंटर श्री शंकर राम प्रजापति के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान जन सहयोग से ग्राम की बावड़ी में श्रमदान कर साफ-सफाई की गई। इसके बाद आयोजित संगोष्ठी में उपस्थित ग्रामीणों एवं प्रतिभागियों को जल संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से ब्लॉक समन्वयक श्री संजीव भांवरकर, ग्राम पंचायत बीजागोरा की सरपंच श्रीमती ललिता भलावी, सेक्टर क्रमांक-2 के मेंटर श्री शंकर राम प्रजापति, नवांकुर संस्था सेक्टर क्रमांक-2 से श्री कुबेर सूर्यवंशी, नवांकुर संस्था से श्री अंकेश बाघ एवं श्री मनेश भलावी, उत्कृष्ट संस्कार विद्या मंदिर शिवपुरी से श्री देवी सिंह राजपूत उपस्थित थे। इसके साथ ही ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बीजागोरा के अध्यक्ष श्री भगतलाल धुर्वे, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति शिवपुरी के अध्यक्ष श्री रामपाल डेहरिया, बीजागोरा से सचिव श्री अर्जुन, शिवपुरी से सचिव श्रीमती ईश्वरी नागले, एमएसडब्ल्यू एवं बीएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राओं में संध्या डेहरिया सहित ग्रामीणजन श्री गोपाल भलावी, श्री परमेश्वर, श्री सतीश डेहरिया, श्री सुनील प्रजापति, श्री सहताब काकोड़िया एवं श्री उमेश डेहरिया उपस्थित थे। कार्यक्रम में जल संरक्षण एवं जल स्रोतों के संवर्धन के महत्व पर चर्चा करते हुए लोगों को प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण के लिए सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया गया।
242 views | Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 17, 2026