जीरापुर क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मणपुरा (भण्डावद) में ₹25 लाख की लागत से बनने वाली सी.सी. सड़क का विधिवत् भूमिपूजन आज शनिवार के दोपहर 1:00 बजे के लगभग क्षेत्रीय विधायक हजारीलाल दांगी की मौजूदगी एवं समस्त ग्रामवासियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया। यह सड़क निर्माण कार्य ग्रामवासियों के आवागमन को सुगम बनाएगा, विकास को नई गति देगा तथा क्षेत्र की आधारभूत संरचना क