हथुआ: तेली उत्थान समिति की बैठक में नए सचिव का चुनाव, समाज विकास पर बनी रणनीति
मीरगंज तेली उत्थान समिति द्वारा समाजसेवी रामचंद्र साह के आवास पर तैली उत्थान समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष संजय स्वदेश ने की, जबकि संचालन में सचिव मनोज गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष रविंद्र गुप्ता की सक्रिय भागीदारी रही। बैठक में भोरे से पहुंचे विकास सहित अन्य सक्रिय सदस्य और अभिभावक भी मौजूद रहे।