कटिहार: शहीद चौक पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, केंद्र सरकार की नीतियों पर साधा निशाना
कटिहार के शहीद चौक पर रविवार दोपहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। दोपहर 2 बजे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आयोजित इस प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने किया। धरना-प्रदर्शन में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद तारिक अनवर मौजूद रहे।