शाहजहांपुर: रोजा थाना क्षेत्र के मंडी गेट के सामने रेलवे मैदान में मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस शिनाख्त करने में जुटी
दरअसल रोजा थाना क्षेत्र के मंडी गेट के सामने एक अज्ञात युवक का शव मैदान में पानी से भरे गड्ढे में पड़ा मिला। युवक का शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान करना शुरू कर दी है। मृतक युवक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। सूचना मिलने ही फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और सबूत इकट्ठे किए।