शाहजहांपुर: मदनापुर में दर्दनाक सड़क हादसा: दावत से लौट रहे युवक की मौके पर मौत, साथी गंभीर, गांव में मातम छाया
शाहजहांपुर ।मदनापुर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक जावेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने साथी अमरपाल के साथ दौलतपुर गांव में नामकरण संस्कार की दावत से मोटरसाइकिल पर लौट रहा था। बुधवाना-मदनापुर मार्ग स्थित गैस एजेंसी के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।