शाहजहांपुर: सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, बहन घायल
दरअसल ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार 21 वर्षीय तबलावादक अंबुज दीक्षित की मौत हो गई। यह हादसा गुरुवार सुबह बिशाप कला क्रासिंग के पास हुआ, जब अंबुज अपनी बहन को हरदोई में पेपर दिलाने जा रहे थे। हादसे में अंबुज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठी उनकी बहन सुधा घायल हो गईं। टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक वाहन छोड़कर फरार।