Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Nsui
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm
Uttarakhand
No video available

संत रविदास जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। #रविदासजयंती

45 views | Datia Nagar, Datia | Feb 16, 2022

MORE NEWS

सांसद श्रीमती संध्या राय की अध्यक्षता में जिला विकास एवं समन्वय समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्न

नवीन नल-जल योजनाओं का शुभारंभ उत्सव के रूप में हो, पीडीएस दुकानों पर निर्धारित तिथि को सामूहिक राशन वितरण किया जाए – सांसद श्रीमती संध्या राय

सांसद श्रीमती Sandhya Ray  संध्या राय  की अध्यक्षता में जिला विकास एवं समन्वय समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। 

बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की विभागवार समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में सांसद श्रीमती राय ने पिछली दिशा बैठक के पालन प्रतिवेदन समय पर प्रस्तुत नहीं करने वाले विभागों पर नाराजगी व्यक्त की। इस पर कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने संबंधित विभागों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री एवं एसडीओ की अनुपस्थिति पर भी सांसद ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए।

महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान सांसद ने किराए के भवनों में संचालित आंगनबाड़ियों का नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाएं बेहतर बनाने के निर्देश दिए। नगरीय विकास एवं आवास विभाग की समीक्षा में उन्होंने कहा कि सभी नवीन विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 एवं पट्टा वितरण की समीक्षा करते हुए पात्र हितग्राहियों को शीघ्र लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा में बताया गया कि स्वीकृत 452 नल-जल योजनाओं में से 120 योजनाओं से नियमित जल प्रदाय किया जा रहा है। कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने बताया कि बंद पड़ी योजनाओं को पुनः प्रारंभ कर प्राथमिकता से कार्य कराया जा रहा है। सांसद श्रीमती राय ने कहा कि घर-घर नल से जल पहुंचना लोगों के लिए उत्सव जैसा अवसर है, इसलिए प्रत्येक नवीन नल-जल योजना का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में उत्सव के रूप में किया जाए।

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की समीक्षा में सांसद ने पीडीएस दुकानों पर सूचना बोर्ड लगाने तथा प्रत्येक माह निर्धारित तिथि पर सामूहिक रूप से राशन वितरण करने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक हितग्राही योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान जिले के मदरसों की जानकारी ली गई तथा प्राप्त शिकायतों के आधार पर जांच कराने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग को सड़कों के नवीनीकरण एवं मजबूतीकरण की सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने तथा टाउन हॉल से बड़ी माता मार्ग तक सड़क सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए।

खनिज विभाग की समीक्षा में शासकीय भूमि पर अवैध भंडारण हटाने के लिए एसडीएम के माध्यम से अभियान चलाने के निर्देश दिए। कृषि विभाग की समीक्षा में नकली खाद-बीज विक्रेताओं के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई की जानकारी दी गई। सांसद ने कृषक संगोष्ठियों का व्यापक आयोजन तथा किसानों को सॉयल हेल्थ कार्ड का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में नव निर्मित स्वास्थ्य केंद्रों, एचपीवी वैक्सीनेशन, पल्स पोलियो अभियान एवं टीबी मरीजों को फूड बास्केट वितरण की समीक्षा की गई। सांसद ने निर्मित संजीवनी क्लीनिकों का शीघ्र लोकार्पण कर संचालन प्रारंभ करने के निर्देश दिए। एमपीईबी, जिला पंचायत एवं अन्य विभागों की योजनाओं की भी समीक्षा की गई।

बैठक में सांसद श्रीमती राय ने भांडेर छात्रावास की व्यवस्थाएं सुधारने, उनाव मंदिर परिसर में निर्माणाधीन रेस्ट हाउस को समय-सीमा में पूर्ण करने तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इंदरगढ़ में खेल मैदान के लिए भूमि चिन्हित करने एवं दतिया के ऐतिहासिक वीर सिंह महल तक हाईवे से सुगम पहुंच विकसित करने हेतु विस्तृत प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश भी दिए।

बैठक में कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अक्षय कुमार तेम्रवाल, जनप्रतिनिधिगण एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Dr Mohan Yadav 
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#दतिया #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #datia #MadhyaPradesh

सांसद श्रीमती संध्या राय की अध्यक्षता में जिला विकास एवं समन्वय समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्न नवीन नल-जल योजनाओं का शुभारंभ उत्सव के रूप में हो, पीडीएस दुकानों पर निर्धारित तिथि को सामूहिक राशन वितरण किया जाए – सांसद श्रीमती संध्या राय सांसद श्रीमती Sandhya Ray संध्या राय की अध्यक्षता में जिला विकास एवं समन्वय समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की विभागवार समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में सांसद श्रीमती राय ने पिछली दिशा बैठक के पालन प्रतिवेदन समय पर प्रस्तुत नहीं करने वाले विभागों पर नाराजगी व्यक्त की। इस पर कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने संबंधित विभागों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री एवं एसडीओ की अनुपस्थिति पर भी सांसद ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान सांसद ने किराए के भवनों में संचालित आंगनबाड़ियों का नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाएं बेहतर बनाने के निर्देश दिए। नगरीय विकास एवं आवास विभाग की समीक्षा में उन्होंने कहा कि सभी नवीन विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 एवं पट्टा वितरण की समीक्षा करते हुए पात्र हितग्राहियों को शीघ्र लाभ दिलाने के निर्देश दिए। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा में बताया गया कि स्वीकृत 452 नल-जल योजनाओं में से 120 योजनाओं से नियमित जल प्रदाय किया जा रहा है। कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने बताया कि बंद पड़ी योजनाओं को पुनः प्रारंभ कर प्राथमिकता से कार्य कराया जा रहा है। सांसद श्रीमती राय ने कहा कि घर-घर नल से जल पहुंचना लोगों के लिए उत्सव जैसा अवसर है, इसलिए प्रत्येक नवीन नल-जल योजना का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में उत्सव के रूप में किया जाए। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की समीक्षा में सांसद ने पीडीएस दुकानों पर सूचना बोर्ड लगाने तथा प्रत्येक माह निर्धारित तिथि पर सामूहिक रूप से राशन वितरण करने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक हितग्राही योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान जिले के मदरसों की जानकारी ली गई तथा प्राप्त शिकायतों के आधार पर जांच कराने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग को सड़कों के नवीनीकरण एवं मजबूतीकरण की सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने तथा टाउन हॉल से बड़ी माता मार्ग तक सड़क सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए। खनिज विभाग की समीक्षा में शासकीय भूमि पर अवैध भंडारण हटाने के लिए एसडीएम के माध्यम से अभियान चलाने के निर्देश दिए। कृषि विभाग की समीक्षा में नकली खाद-बीज विक्रेताओं के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई की जानकारी दी गई। सांसद ने कृषक संगोष्ठियों का व्यापक आयोजन तथा किसानों को सॉयल हेल्थ कार्ड का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में नव निर्मित स्वास्थ्य केंद्रों, एचपीवी वैक्सीनेशन, पल्स पोलियो अभियान एवं टीबी मरीजों को फूड बास्केट वितरण की समीक्षा की गई। सांसद ने निर्मित संजीवनी क्लीनिकों का शीघ्र लोकार्पण कर संचालन प्रारंभ करने के निर्देश दिए। एमपीईबी, जिला पंचायत एवं अन्य विभागों की योजनाओं की भी समीक्षा की गई। बैठक में सांसद श्रीमती राय ने भांडेर छात्रावास की व्यवस्थाएं सुधारने, उनाव मंदिर परिसर में निर्माणाधीन रेस्ट हाउस को समय-सीमा में पूर्ण करने तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इंदरगढ़ में खेल मैदान के लिए भूमि चिन्हित करने एवं दतिया के ऐतिहासिक वीर सिंह महल तक हाईवे से सुगम पहुंच विकसित करने हेतु विस्तृत प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश भी दिए। बैठक में कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अक्षय कुमार तेम्रवाल, जनप्रतिनिधिगण एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #दतिया #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #datia #MadhyaPradesh

Datia, Madhya Pradesh | Jul 1, 2026

खाद-बीज विक्रेताओं पर प्रशासन की सघन छापामार कार्रवाई

किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद एवं बीज उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने तथा कालाबाजारी पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा दतिया में खाद एवं बीज विक्रेताओं की दुकानों पर सघन छापामार कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर उपलब्ध स्टॉक, अभिलेखों एवं विक्रय व्यवस्था की जांच की गई। तथा शासन के निर्धारित मानकों एवं निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

#दतिया #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #datia #MadhyaPradesh

खाद-बीज विक्रेताओं पर प्रशासन की सघन छापामार कार्रवाई किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद एवं बीज उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने तथा कालाबाजारी पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा दतिया में खाद एवं बीज विक्रेताओं की दुकानों पर सघन छापामार कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर उपलब्ध स्टॉक, अभिलेखों एवं विक्रय व्यवस्था की जांच की गई। तथा शासन के निर्धारित मानकों एवं निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। #दतिया #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #datia #MadhyaPradesh

Datia, Madhya Pradesh | Jun 29, 2026

ऑपरेशन सेफ क्लिक अभियान के तहत साइबर सुरक्षा क्विज प्रतियोगिता आयोजित

ऑपरेशन सेफ क्लिक अभियान के अंतर्गत #दतिया पुलिस द्वारा होली क्रॉस स्कूल में साइबर सुरक्षा जागरूकता हेतु क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। 

प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी फ्रॉड एवं डिजिटल सुरक्षा से जुड़े प्रश्नों के उत्तर दिए।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताते हुए किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई। साथ ही सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने एवं दूसरों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #datia #OperationSafeClicK #CyberSafety #CyberAwareness #DatiaPolice

ऑपरेशन सेफ क्लिक अभियान के तहत साइबर सुरक्षा क्विज प्रतियोगिता आयोजित ऑपरेशन सेफ क्लिक अभियान के अंतर्गत #दतिया पुलिस द्वारा होली क्रॉस स्कूल में साइबर सुरक्षा जागरूकता हेतु क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी फ्रॉड एवं डिजिटल सुरक्षा से जुड़े प्रश्नों के उत्तर दिए। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताते हुए किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई। साथ ही सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने एवं दूसरों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #datia #OperationSafeClicK #CyberSafety #CyberAwareness #DatiaPolice

Datia, Madhya Pradesh | Jun 29, 2026

सेंवढ़ा विधायक श्री प्रदीप अग्रवाल ने पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ

सेंवढ़ा विधायक श्री प्रदीप अग्रवाल ने जनजागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया।

जिले में अभियान के सफल संचालन हेतु 1050 टीमें, लगभग 2100 स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं 110 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। टीमें घर-घर जाकर पाँच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी।

इसके अतिरिक्त विशेष मोबाइल टीमें प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर भी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी, साथ ही सभी अभिभावकों से अपील है कि वे पाँच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य पिलवाएं।

Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
#दतिया #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #datia #MadhyaPradesh

सेंवढ़ा विधायक श्री प्रदीप अग्रवाल ने पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ सेंवढ़ा विधायक श्री प्रदीप अग्रवाल ने जनजागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। जिले में अभियान के सफल संचालन हेतु 1050 टीमें, लगभग 2100 स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं 110 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। टीमें घर-घर जाकर पाँच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी। इसके अतिरिक्त विशेष मोबाइल टीमें प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर भी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी, साथ ही सभी अभिभावकों से अपील है कि वे पाँच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य पिलवाएं। Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #दतिया #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #datia #MadhyaPradesh

Datia, Madhya Pradesh | Jun 27, 2026

नशामुक्त समाज ही विकसित भारत की सबसे बड़ी पहचान - न्यायाधीश श्री देवेश मिश्रा

अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी निरोधक दिवस पर समर्पण नशा मुक्ति केंद्र, दतिया में आयोजित "नशा मुक्त भारत, विकसित भारत की पहचान" सप्ताह का समापन हुआ। इस अवसर पर वर्षभर गांव-गांव एवं वार्ड-वार्ड में नशे के विरुद्ध जनजागरण अभियान जारी रखने का संदेश दिया गया।

मुख्य अतिथि न्यायाधीश श्री देवेश मिश्रा ने कहा कि नशे से मुक्ति जागरूकता, आत्मसंयम और सामाजिक सहयोग से ही संभव है तथा सभी नागरिकों से नशामुक्त जीवन अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में युवाओं से नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने की अपील की गई। जिलेभर में जनजागरूकता गतिविधियों के साथ तंबाकू एवं निकोटीन उत्पादों के दुष्प्रभावों के प्रति भी जागरूकता अभियान चलाया गया। 

अंत में सभी प्रतिभागियों ने "Say No To Drugs" का संकल्प लेते हुए नशामुक्त, स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के निर्माण की शपथ ली।

#datia #CMMadhyaPradesh #दतिया #JansamparkMP #MadhyaPradesh #SayNoToDrugs #DrugFreeIndia #विकसितभारत  #जनजागरूकता #InternationalDayAgainstDrugAbuse

नशामुक्त समाज ही विकसित भारत की सबसे बड़ी पहचान - न्यायाधीश श्री देवेश मिश्रा अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी निरोधक दिवस पर समर्पण नशा मुक्ति केंद्र, दतिया में आयोजित "नशा मुक्त भारत, विकसित भारत की पहचान" सप्ताह का समापन हुआ। इस अवसर पर वर्षभर गांव-गांव एवं वार्ड-वार्ड में नशे के विरुद्ध जनजागरण अभियान जारी रखने का संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि न्यायाधीश श्री देवेश मिश्रा ने कहा कि नशे से मुक्ति जागरूकता, आत्मसंयम और सामाजिक सहयोग से ही संभव है तथा सभी नागरिकों से नशामुक्त जीवन अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में युवाओं से नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने की अपील की गई। जिलेभर में जनजागरूकता गतिविधियों के साथ तंबाकू एवं निकोटीन उत्पादों के दुष्प्रभावों के प्रति भी जागरूकता अभियान चलाया गया। अंत में सभी प्रतिभागियों ने "Say No To Drugs" का संकल्प लेते हुए नशामुक्त, स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के निर्माण की शपथ ली। #datia #CMMadhyaPradesh #दतिया #JansamparkMP #MadhyaPradesh #SayNoToDrugs #DrugFreeIndia #विकसितभारत #जनजागरूकता #InternationalDayAgainstDrugAbuse

Datia, Madhya Pradesh | Jun 26, 2026

संत रविदास जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। #रविदासजयंती - Datia Nagar News