शिकोहाबाद: न्यायालय के आदेश पर गिहार बस्ती में जमीन खाली कराने पहुंचे अमीन व शिकोहाबाद पुलिस, विरोध में उतरे लोग
शिकोहाबाद मे न्यायालय के आदेश पर गिहार बस्ती की विवादित जमीन खाली कराने पहुंचे अमीन व पुलिस बल का लोगों ने विरोध किया। लगभग 20 परिवारों के मकान इस जमीन पर बने हैं। वादी पक्ष को कोर्ट से जमीन खाली कराने का आदेश मिला है। इससे पहले भी दो माह पूर्व प्रशासन पहुंचा था, लेकिन विरोध के चलते कार्रवाई टाल दी गई थी।