हिलसा: गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में छठ महापर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों की प्रस्तुति ने मोहा सबका मन
Hilsa, Nalanda | Nov 8, 2026 हिलसा के योगीपुर रोड स्थित गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में छठ महापर्व को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने छठ पर्व पर आधारित मनमोहक प्रस्तुति देकर लोगों का दिल जीत लिया। बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुति के माध्यम से छठ महापर्व की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक महत्व को दर्शाया।